उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के भिटौरा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत बरई खुर्दे गाँव में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि. बी पैक्स के नवीन प्रतिष्ठान का पूर्व विधायक विक्रम सिंह द्वारा उद्घाटन किया ।कार्यक्रम में उपस्थित सचिव आशीष प्रताप सिंह व् क्षेत्र वासियों ने पूर्व विधायक विक्रम सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसकी स्थापना बरई खुर्दे गाँव में स्थापित किया गया है। शुक्रवार को पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि. बी पैक्स मोहम्मदपुर कला के नवीन प्रतिष्ठान के शुभारम्भ होने से सभी किसानों को बेहद लाभ मिलेगा ।सभी किसान जो अन्य समितियों में जाकर खाद एवं कीटनाशक लेते थे। आज उनको उन्ही के ग्राम पंचायत के पास में मिलेगी ! अब सभी किसानो को दूर भटकने की जरूरत नही है ! वही पूर्व विधायक ने कहाकि भाजपा की सरकार में सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य करना आज ग्रामीणों को मजबूत कर रही है ! भाजपा सरकार में सभी लोंगो को उनके पास के क्षेत्र में ही सभी सुविधा पहुचाने का कार्य किया जा रहा है ! गरीबों व् वंचितों को सरकार ने बहुत सी ऐसी योजनायें बनायीं है जो आज उनको लाभ प्रदान कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिषेक प्रताप सिंह अध्यक्ष बिलंदा कॉपरेटिव ने विक्रम सिंह पूर्व विधायक के अथक प्रयासों से यह समिति की स्थापना की गई है ।पूरे क्षेत्रवासियों आपके आजीवन आभारी रहेंगे । कि आपने सबके साथ किसानों के बारे में चिन्ता करके यह समिति की स्थापना कराई ।वही उपस्थित सैकड़ो किसानों ने विक्रम सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस उद्घाटन समारोह में सचिव आशीष प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह अध्यक्ष बिलंदा कॉपरेटिव, आशीष लोधी, ग्राम प्रधान सन्तलाल पाल , सुधांशू पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष, सुनील पासवान, अंकित मिश्रा कॉपरेटिव, अंगद पाल, रमेश पाल, रईस अहमद, ओम प्रकाश लोधी, डॉ अर्जुन लोधी, राधे लोधी, विजय लोधी समेत सैकड़ो क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

