उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकदूमपुर मजरे गोर्वधनपुर गाँव में महिला को जगरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मकदूमपुर मजरे गोर्वधनपुर गांव निवासी दशराजपाल की 74 वर्षीय पत्नी फूलमति अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में वृद्धा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

