उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बीसापुर मजरे तारापुर गाँव में शुक्रवार की सुबह फर्राटे पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ जाने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बीसापुर मजरे तारा गांव निवासी आनंद शंकर का 35 वर्षीय पुत्र देव नरायन शुक्रवार की सुबह पंखे का तार लगा रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके में पर ही मौत हो गयी। उधर घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का छोटा भाई श्याम नरायन ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

