उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विगत डेढ माह से बीमार चल रहे हे0कां0 इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सदर कोवताली क्षेत्र के चूना वाली गली टीचर कालोनी निवासी स्व रामराज का पुत्र जयसिंह उम्र लगभग 40 वर्ष जो 6 बैच के थे, प्रयागराज जनपद के सोरांव में 112 डायल हे.कां. के पद पर तैनात थे। बताते है कि पिछले दो महीना से उनकी तबियत खराब हो गयी। जिस पर वह छुट्टी लेकर घर आये तथा परिजनो ने शहर के आबूनगर स्थित राजरानी हास्पिटल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। डेढ माह जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हे0कां0 जयसिंह ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से पत्नी व बच्चे को रो-रोकर बुरे हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

