उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “जिला सैनिक बन्धु बैठक दिनॉकः 22 अगस्त, 2026 को समय 04.00 बजे अपरान्ह कलेक्ट्रेट सभागार में आहुत की गयी है। उक्त बैठक में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है, बैठक में सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की पत्नियों की निम्नवत् समस्याओं/ शिकायतों पर विचार-विमर्श कर निस्तारण किया जायेगा :- 1. भूमि विवाद सम्बन्धी समस्या, 2. पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी समस्या, 3. बैंक से ऋण सम्बन्धी समस्या, 4. पेंशन सम्बन्धी समस्या, 5. शिक्षा सम्बन्धी समस्या, 6. चिकित्सा सम्बन्धी समस्या, 7. आर्थिक सहायता सम्बन्धी समस्या, 8. सैनिकों से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतों का निराकरण आदि ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

