उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों का चयन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइनजेशन योजना एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेजीड्यू (सीआरएम) योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में अनुदान पर यन्त्र क्रय करने हेतु दिनाँक 16.07.2026 से 10.08.2026 के मध्य कृषि विभाग के पार्टल पर आनलाइन बुकिंग करने वाले कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से विकास भवन सभागार में किया गया। उप निदेशक कृषि ने बताया कि इन-सीटू एवं एसएमएएम योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार कृषि यंत्रों के लक्ष्य के सापेक्ष 743 किसानों ने विभिन्न प्रकार के कृषि यन्त्रों की बुकिंग की गई जिसके सापेक्ष जनपद स्तर पर 109 किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कृषि यन्त्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया। जिसमें 11 कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत रू0 10.00 लाख), 12 रोटावेटर, 08 लेजर लैण्ड लवेलर, 02 कम्बाइन हार्वेस्टर, 02 ट्रैक्टर माउन्टेड स्प्रेयर, 02 स्ट्रारीपर, 05 पावर आपरेटड चैफ कटर, 03 मल्टीक्राप थ्रेसर, 02 मिनी राइस मिल, 02 कल्टीवेटर, 02 हैरो, 02 पावर टिलर, 02 किसान ड्रोन, 02 डी०एस०आर०, 02 आलू खुदाई मशीन, 02 आलू बुवाई मशीन, 01 ऑयलमिल विद फिल्टर प्रेस, 01 ट्रैक्टर आपरेटड कम्बाइन हार्वेस्टर, 36 सुपर सीडर, 04 कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत रू0 30.00 लाख), 02 पैडी स्ट्रा चॉपर, 01 हे-रेक, 01 पावर वीडर, 01 रिर्वसेबुल एम०बी०प्लाऊ एवं 01 क्राप रीपर ट्रैक्टर माउन्टेड हेतु जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के कृषकों का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त कृषि निदेशालय उ०प्र० द्वारा लक्ष्य के बराबर बुकिंग होने के कारण विभिन्न प्रकार के 40 किसानों का स्वतः चयन किया गया है। उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि विभाग द्वारा चयनित कृषकों को कृषि यंत्र मानक के अनुरूप नियमानुसार पंजीकृत फर्म से खरीद कर अतिशीघ्र निर्धारित समय सीमा के अन्दर कृषि विभाग के पोर्टल पर बिल अपलोड करना सुनिश्चित करे जिससे अतिशीघ्र सत्यापन के बाद अनुदान की धनराशि प्रेषित किया जा सके। इसके अतिरिक्त किसानों को यह भी बताया गया कि कृषि यंत्र क्रय करने से पूर्व मूल्य का 50 प्रतिशत धनराशि विक्रेता के खाते में स्वयं के बैंक खाते से ही ट्रान्सफर किया जाये तथा सत्यापन के समय यंत्र विक्रेता फर्म के खाते में प्रेषित धनराशि का साक्ष्य लिया जायेगा। कृषि यंत्र क्रय करने से सम्बन्धित किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान ई-लाटरी के समय समिति के सदस्य उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एल०डी०एम०, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, प्रगतिशील कृषक, सेल्फ हेल्प ग्रुप के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विकासखण्डों के यंत्र बुकिंग करने वाले लगभग 150 किसान उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

