उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा लूट की सूचना पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आज दिनांक 21.08.2026 को प्रातः 03:12 बजे पीआरवी पर लूट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर पूछताछ एवं जांच की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित पक्ष से जानकारी ली गई। उनके द्वारा बताया गया कि कुछ नकाबपोश बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गई है। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष के बयानों में कुछ असंगतियां सामने आई हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं बताए गए रास्तों को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच एवं पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

