उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर सफारी रेस्टोरेंट के समीप बाइक और साइकिल की भिड़न्त हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के फतेह नगर करसुमा गाँव निवासी दुर्जन सिंह का 46 वर्षीय पुत्र लोहा सिंह साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब वह लक्ष्मनपुर सफारी रेस्टोरेन्ट के समीप पहुंचा तभी गाजीपुर थानां क्षेत्र के चुरयानी गाँव निवासी पिपाती का 32 वर्षीय पुत्र राजा उसके साथ मलवा थानां क्षेत्र के बरगोविंदपुर गाँव निवासी राम विशाल का 35 वर्षीय पुत्र बब्लू बाइक पर सवार होकर सामने से आ गए और बाइक व साइकिल की भिड़न्त हो गई। जिसमे तीनों घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट महावीर ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

