उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड उधन्नापुर गांव के समीप अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दो सगे भाई घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हथगांम थानां क्षेत्र के चन्द्रिपुर गाँव निवासी रमेश चन्द्र का 26 वर्षीय पुत्र संदीप व उसका छोटा भाई 22 वर्षीय आशीष दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहे थे। जब इनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर उधन्नापुर गांव के समीप पहुंची तभी अचानक सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों भाई घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी अमित कुमार व पायलेट राकेश कुमार ने घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

