उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चाँदपुर थानां पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 05 पीतल के घंटे, 2100 रूपया नगद, एक अदद कटर बरामद किया गया।चाँदपुर थाने पर वादी जसोमद यादव पुत्र स्व० भरोसा निवासी दपसौरा, चाँदपुर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 331 (4)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 21.08.2026 को थाना चाँदपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 158/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस में प्रकाश में आये आरोपी ललौली थानां क्षेत्र के तपनी गाँव हाल मुकाम चाँदपुर थानां क्षेत्र के सरहन बुजुर्ग गाँव निवासी मुन्ना का 19 वर्षीय पुत्र लल्लू को चोरी गये 05 पीतल के घंटे, 2100 रूपया नगद, एक अदद कटर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 22.08.2026 को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

