Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बीवी हॉट गाँव की मोड़ के समीप स्थित पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा कर गिर गई और बाइक पर सवार दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर जनपद के नरवल थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी 42 वर्षीय अनूप कुमार अपनी 27 वर्षीय पत्नी कमला देवी और एक वर्षीय पुत्री वैशनवी को बाइक पर सवार कर कौशांबी जनपद के भरवारी अपनी पुत्री वैशनवी का इलाज करने जा रहा था। जब उसकी बाइक फतेहपुर जनपद के थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बीवी हॉट गाँव की मोड के समीप स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गिर गई। और बाइक पर सवार दम्पति गंभीर से घायल हो गए जबकि मासूम बच्ची बाल बाल बच गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अमित कुमार व पायलेट राकेश कुमार ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती करें उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By