उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के इन्द्रो गाँव मे अपने घर परचून की दुकान में काम करते समय युवक को समानो के बीच छिपे हुए ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के इन्द्रो गाँव निवासी मुरली का 29 वर्षीय पुत्र मनोज अपने घर पर परचून की दुकान किए हुए है।

आज वह अपनी दुकान पर था तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने के जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलेट सचिन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। तभी प्राइवेट एम्बुलेन्स चालक परिजनों को गुमराह कर उसको अपनी एम्बुलेन्स से शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

