Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अपहरण कर हत्या एवं शव को छिपाने में सहयोग करने वाले दो वांछित आरोपियो को किशनपुर थानां पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद किया गया। किशनपुर थाने पर वादी वीरेन्द्र सोनकर पुत्र द्वारिका सोनकर निवासी ग्राम मर्दन टोला कस्बा व थाना किशनपुर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 08/2026 धारा 140 (1)/62 बीएनएस बनाम 1. रंजीत सोनकर उर्फ लड्डू कबाडी पुत्र हीरालाल सोनकर, 2. संदीप सोनकर पुत्र धनुष सोनकर, 3. वीरु सोनकर पुत्र धनुष सोनकर निवासीगण मर्दन टोला वार्ड नं0 कस्बा व थाना किशनपुर 4. अमर सोनकर पुत्र बुधराज सोनकर निवासी ग्राम खैरई खागा कोतवाली, 5. गेन्टु सोनकर पुत्र घूरे सोनकर निवासी ग्राम महावतपुर असहट थाना किशनपुर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 22.08.2026 को थाना किशनपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 08/2026 धारा 140(1)/62 बीएनएस की विवेचनात्म कार्यवाई एवं साक्ष्य संकलन के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा की बढोत्तरी करते हुये मुकदमा से संबंधित वांछित आरोपी थाना क्षेत्र के कस्बे के वार्ड नं0 1 पश्चिमी खटिकाना मर्दन टोला मोहल्ला निवासी स्व० हीरालाल के 30 वर्षोय पुत्र रंजीत सोनकर उर्फ लडू व मोहल्ला निवासी धनुष सोनकर के 19 वर्षीय पुत्र वीरू सोनकर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया मृतिका कल्पना देवी का अपहरण कर हत्या कर शव को प्रतापगढ़ जनपद मानिकपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे छिपा दिया था। काफी समय व्यतीत होने के कारण शव पूर्णतः नष्ट हो चुका था। अभियुक्त संदीप सोनकर की निशादेही पर मृतिका के नष्ट शव से प्राप्त हड्डी एवं बाल के अवशेष बरामद हुए। बरामद अवशेष तथा मृतिका के अनुवांशिक पिता दिनेश सोनकर एवं माता गीता देवी के रक्त नमूने डीएनए परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला, फाफामऊ, प्रयागराज भेजे गए। प्राप्त जांच रिपोर्ट में बरामद अवशेषों का डीएनए मृतिका के माता-पिता के डीएनए से पूर्णतः मिलान होना पाया गया। वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर आरोपी संदीप सोनकर, जो पूर्व में गिरफ्तार होकर जिला कारागार में निरुद्ध है, के सह अभियुक्त रंजीत सोनकर उर्फ लट्टू पुत्र हीरालाल एवं वीरू सोनकर पुत्र धनुष पूछताछ में रंजीत सोनकर ने बताया कि संदीप सोनकर पिकअप गाड़ी संख्या UP71AT 4370 से कल्पना को अपने साथ पिकअप में बिठाकर गौंदोरा के पास ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने के लिये रंजीत एवं वीरू को फोन किया तत्पश्चात वीरू मौके पर पहुंचा और दोनों ने शव को ठिकाने लगा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By