उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब में शुक्रवार की देरशाम नहाते समय युवक डूब गया। जिसे लोगो ने बाहर निकाल कर उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी स्व0 राजू का 21 वर्षीय पुत्र हिमांशू शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे भिटौरा रोड़ स्थित रामगंज पक्का तालाब में नहाने के लिए जैसे ही छलांग लगाया। वह गहरे पानी में चला गया और और डूब गया। आस पास के लोगो ने किसी तरह बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

