Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे 2 पर भारतपुर के पास शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा हाइड्रोजन टैंकर हाईवे किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर ट्रक लगभग 200 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे में टैंकर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और सीसी टीम प्रभारी सतीश पवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। हाइड्रोजन टैंकर होने के कारण बड़े धमाके की आशंका थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल थरियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू करा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण इस क्षेत्र में अक्सर हादसे होते हैं। रामपुर-थरियांव क्षेत्र को दुर्घटना संभावित ‘ब्लैक जोन’ माना जाता है, जहां कुंभ के दौरान भी 150 से अधिक हादसे दर्ज किए गए थे। ताजा घटना ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By