Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मरीज़ के तीमारदारों का शोषण बदस्तूर जारी है जो रुकने का नाम नही ले रहा है। पीड़ित जिला अस्पताल अपने मरीज़ को इस उम्मीद के साथ लेकर आता है कि उसके मरीज़ को सरकारी सुविधाओ का लाभ मिलेगा। मगर जिला अस्पताल में जब उसको एक छोटी सी पर्ची यह कह कर पकड़ाई जाती है कि यह इंजेक्सन बाहर से लेकर आओ तुम्हारे मरीज़ को लगना है। तीमारदार बाहर स्टोर पर पहुंचता है उसको इंजेक्सन की कीमत सात सौ चालिस रुपए अदा करनी पड़ती है तो सरकारी अस्पताल में फ्री इलाज का भ्रम उसका दूर हो जाता है।

आज भी कुछ इसी तरह मरीज़ के तीमारदार के साथ घटना पेश आई। खागा कोतवाली क्षेत्र के पेरी गाँव निवासी पुत्तन पाल का 21 वर्षीय पुत्र सर्वेश पाल आज सुबह गाँव के समीप स्थित अपने धान के खेत मे खाद डाल रहा था। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए लगभग 11 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ भर्ती कर इलाज करते समय उसके तीमारदार राम औतार को एक छोटी सी पर्ची पकड़ाते हुए यह कहा गया कि यह इंजेक्सन यहाँ नही है इसको बाहर से लेकर आओ बाहर स्टोर से वह इंजेक्सन 7 सौ 40 रुपए का मिला।


वही पीड़ित परिजन राम औतार ने मीडिया से बताया उसके मरीज़ को ज़हरीले साँप ने काट लिया है। वह जिला अस्पताल इलाज कराने लेकर आया तो यहाँ के स्टॉप द्वारा यह इंजेक्सन बाहर से मंगाया गया है। जिसकी कीमत 7 सौ 40 रुपए उसको अदा करनी पड़ी है जबकि सरकारी अस्पताल में सारी दवाएं फ्री है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By