उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की जिला स्टीयरिंग समिति की बैठक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में महिला एवं बाल उत्पीड़न से प्रभावित पीड़िताओं को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर सम्बंधितो को आवश्यक दिशा -निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र मामलों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों को शीघ्र लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

रानी लक्ष्मीबाई महिला व बाल सम्मान कोष की बैठक जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न
