उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा का आज भव्य समापन हुआ। यात्रा के अंतर्गत सदर विधानसभा के दक्षिणी नगर क्षेत्र में पावन कलश यात्रा निकाली गई, जिसका स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वागत एवं पूजन किया गया। इस दौरान संत रविदास जी की आरती कर उनके आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक समरसता एवं समानता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव सेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

