Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के।औंग थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव के समीप खेत से रोलर चालक का शव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बरामद कर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव के पास एक खेत से राम सिंह पुत्र गंगा सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी टेनी थाना खागा का शव बरामद किया गया है। इस मामले की जानकारी मृतक के भाई मलखान सिंह ने बताया कि राम सिंह 7, 8 वर्ष से इसी क्षेत्र के निवासी राम प्रताप सिंह गौतम ठेकेदार के यहां रोलर चलाने का चालक था। इधर दो दिन से राम सिंह लापता था जिसकी तलाश की जा रही थी। आज सुबह ग्राम प्रधान गोरेलाल प्रजापति ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के एक खेत पर लाश पड़ी हुई है। सुचना पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूंछतांछ की गई। जिसमें पता चला कि मृतक राम सिंह अत्यधिक शराब के आदि थे तथा बीमार भी चल रहे थे। जबकि पारिवारिक जनों का कहना है कि हत्या करके लाश को फेंका गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने मामले की गहानता से जांच पड़ताल की है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में बताया कि तहरीर मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By