उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से कानपुर आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने बिंदकी-कानपुर मार्ग पर बंद की गई इलेक्ट्रिक बस सेवा को पुनः शुरू कराने की मांग उठाई है। उन्होंने लोक लेखा समिति के सभापति को पत्र भेजकर यात्रियों की समस्या के शीघ्र समाधान का आग्रह किया है। विधायक ने पत्र में कहा कि बिंदकी क्षेत्र से बड़ी संख्या में विद्यार्थी, व्यापारी, नौकरीपेशा और सरकारी व निजी संस्थानों में कार्यरत लोग प्रतिदिन कानपुर आवागमन करते हैं। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद होने के बाद इन यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे यात्रा का खर्च पहले की तुलना में करीब 30 रुपये अधिक हो गया है।उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बस सेवा यात्रियों के लिए किफायती और सुविधाजनक साधन थी। इसके बंद होने से रोजाना सफर करने वाले लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ ही उन्हें आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने संबंधित अधिकारियों से यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बिंदकी-कानपुर मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द से जल्द बहाल कराने की मांग की है। सेवा बहाल होने से विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना कानपुर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

