उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दरियापुर इजुरा बुजुर्ग गाँव में बुआ की तेरहवीं में गये युवक की फर्राटा पंखा की चपेट में आ जाने से मौके में पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी स्व0 शिव भूषण का 25 वर्षीय पुत्र अनूप बुधवार को अपनी मृतक बुआ राजकली के तेरहवीं में गया था। बताते है कि रविवार की सुबह लगभग 8 बजे फर्राटा पंखा घुमाते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके में पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

