Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद की सभी 6 विधानसभाओं में विधायकों, जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री पोषण योजनान्तर्गत आच्छादित विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में एक भव्य रसोइया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ जनपद की सभी छह विधानसभाओं में जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और हजारों रसोइयों की उपस्थिति में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण का आयोजन सुनिश्चित किया गया। इसी क्रम में, जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुए:- रक्षाबंधन के पूर्व मुख्यमंत्री की बड़ी सौगातें: मुख्यमंत्री ने विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोइयों के योगदान को सराहते हुए रक्षाबंधन पर्व के पूर्व सौगात दिया। रसोइया कैशलेस चिकित्सा योजनाः रसोइयों को गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु आरएस 5,00,000/- (पाँच लाख रुपये) तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी दी गई।सामाजिक सुरक्षा की गारंटीः किसी भी अनहोनी की स्थिति में रसोइयों के परिवारों को संबल देने के लिए आरएस2,00,000/- (दो लाख रुपये) की सामाजिक सुरक्षा गारंटी प्रदान की गई। मानदेय में वृद्धिः रसोइयों के मासिक मानदेय में आरएस 1,000/- की बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें आरएस2,000/- के स्थान पर आरएस3,000/-प्रति माह मानदेय मिलेगा। वस्त्र-परिधान भत्ताः वर्ष में एक बार मिलने वाले वस्त्र परिधान भत्ते को आरएस500/- से दोगुना कर आरएस1,000/- कर दिया गया है। सभी आयोजन स्थलों पर मौजूद रसोइयों ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई इन कल्याणकारी घोषणाओं का करतल ध्वनि से स्वागत किया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी और समस्त विकास खंडों के रसोइया उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By