Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थानां क्षेत्र के पौली गाँव मे मानसिक तनाव के चलते वृद्ध ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में सभी रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी फखरूल रहमान का 66 वर्षीय पुत्र शबिर हसन ने मानसिक तनाव के चलते घर के आंगन में लगे जाल में रस्सी का फन्दा डाल कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब सुबह उसको फांसी के फंदे से लटकते हुए देखा तो घर में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक ने मानसिक तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या किया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By