Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के सुजानपुर गाँव में महिला को दहेज की खतिर उसके पति और ससुर द्वारा मारपीट कर ज़हर खिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। किसी तरह महिला ने पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस से शिकायत किया तो पुलिस उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।


जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रिठवाँ बहादुरपुर गाँव निवासी मुनी सिंह की 27 वर्षीय पुत्री सुधा देवी ने बताया उसकी शादी 8 मार्च 2017 को थानां क्षेत्र के सुजानपुर गाँव निवासी बिजय सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश सिंह के साथ हिन्दू रीती रिवाज व दान दहेज के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक रहा। उसके बाद ससुराली जनों की दहेज की माँगे बढ़ने लगी। माँगे पूरी कराने के लिए पति और ससुर द्वारा उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाने लगा। इसी बीच उसने गनेश नामक एक पुत्र को जन्म दिया जो इस समय 4 वर्ष का है पुत्र के मोह में वह पति और ससुर के अत्याचार को बरदास्त करने लगी।

उसने आगे बताया सात वर्षों से उसके पिता द्वारा उसके घर का रासन व ज़रूरी चीज़े पूरी की जा रही है। आज उसके पति और ससुर द्वारा पुनः मारपीट करने के बाद ज़हर खिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। किसी तरह पुलिस चौकी पहुंचकर उसने अपने साथ हुई घटना पुलिस को बताया तो पुलिस ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By