Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, के निर्देश पर अगामी पर्व रक्षाबन्ध पर्व के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थों के विशेष अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आज दिनांक 24.08.2026 को खागा थानान्तर्गत ग्राम सतनरैनी स्थित मिठाई निर्माण कारखाना जो बबलू पुत्र थान सिंह द्वारा संचालित है का निरीक्षण किया गया। मौके पर अस्वच्छकर एवं अस्वस्थकर परिस्थिती में मिल्क केक, बर्फी, छेना रसगुल्ला का निर्माण दूध, मिल्क पाउडर, रिफायण्ड सोयाबीन तेल, चीनी से निर्मित होते पाया। गुणवत्ता के संदेह पर छेना, मिल्क केक, बर्फी एवं रिफायण्ड सोबायाबीन तेल का नमूना लिया गया। 134 कि०ग्रा० रिफायण्ड सोयाबीन ऑयल को सीज़ किया गया और लगभर 10 कुन्तल दूषित मिठाईयों को नष्ट कराया गया।

इसी कारखाने में निर्मित मिठाईयाँ जो रक्षाबन्धन के पर्व पर दुकानदारों को विक्रय हेतु पिताम्बरा कोल्ड स्टोरेज कोडरपुर में भण्डारित लगभग 20 कुन्तल दूषित मिठाईयों को नष्ट कराया गया। कारखाना संचालकों को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया जा रहा है। आवश्यक सुधार होने तक कारखाने को बंद करा दिया गया है। इस प्रकार कुल 30 कुन्तल दूषित मिठाई नष्ट करवाई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी खागा, अश्वनी पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी खागा रवि सिंह भी उपस्थित रहें। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, धीरज कुमार दीक्षित, दिनेश चन्द्र व देवेश मिश्रा उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By