Spread the love


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत सोमवार को विकासखंड तेलियानी के गोपाल नगर नउवा बाग में विकासखंड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन कृषि विभाग की ओर से किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता रहे आयोजकों ने उनका स्वागत किया। गोष्ठी में किसानों को श्री अन्न यानी मिलेट्स की खेती और इसके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं कम पानी और अपेक्षाकृत कम लागत में इन फसलों की खेती की जा सकती है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है किसानों को मिलेट्स की उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, उत्पादन तकनीक और इससे तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने किसानों से बदलते कृषि परिवेश में श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया साथ ही इसके सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। गोष्ठी में उन्नतशील किसान रामसिंह पटेल के कृषि अनुभवों की भी चर्चा की गई प्याज की उन्नत खेती में बेहतर उत्पादन हासिल करने वाले रामसिंह पटेल ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि विधायक विकास गुप्ता ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाने की अपील की। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने कहा कि जिले में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को इसके बाजार और उपयोग की संभावनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि श्री अन्न को भोजन में शामिल करने के साथ इसकी खेती को बढ़ावा देकर किसान अतिरिक्त आय के अवसर तलाश सकते हैं कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ, कृषि विभाग से वीरेंद्र और क्षेत्रीय किसान बद्री प्रसाद कुशवाहा, हाजीपुरगंग प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By