Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के विद्यालयों में ‘वृक्षाबंधन’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने वृक्षों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि जिस प्रकार भाई-बहन के रिश्ते में रक्षा का संकल्प महत्वपूर्ण है, उसी प्रकार वृक्ष भी हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। वृक्ष हमें प्राणवायु, छाया, फल-फूल तथा पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं, इसलिए इनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया तथा ‘एक वृक्ष—एक जिम्मेदारी’ की भावना के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता संदेश एवं चित्रों के माध्यम से भी बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया। जन प्रतिनिधियों ने बच्चों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की आदत बचपन से विकसित करने पर इसका सकारात्मक प्रभाव समाज के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ेगा। वृक्षाबंधन जैसे अभिनव प्रयास बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By