उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) पर लिए गए आरोपी की निशानदेही पर 135 अदद देशी शराब के पौवे बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना बिन्दकी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लाए गए आरोपी की निशानदेही पर घटना से संबंधित 135 अदद देशी शराब के पौवे बरामद किए गए हैं। वादी अवधेश सिंह पुत्र विजय पाल सिंह निवासी हुसेपुर, थाना बिन्दकी की सूचना पर ठेका शराब नरैचा अरईपुर घेरवा रोड स्थित दुकान में हुई लूट/चोरी के संबंध में थाना बिन्दकी पर मु0अ0सं0 234/2026 पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग में धारा 309(2) (4), 331 (6), 127(2), 317(2) बीएनएस व 60 आबकारी अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस कस्टडी रिमाण्ड एवं बरामदगी- मामले में प्रकाश में आए कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के बागबादशाही मोहल्ला निवासी पुन्नू उर्फ पन्नालाल उर्फ राजेश उर्फ राजकुमार के पुत्र सूरज सोनकर द्वारा न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया था। विवेचक प्रभारी निरीक्षक थाना बिन्दकी द्वारा लूटी गई शराब की बरामदगी हेतु न्यायालय एसीजेएम कोर्ट सं०-03 से आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) की मांग की गई थी। न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुक्रम में दिनांक 24.08.2026 को समय 08:00 बजे से 16:00 बजे तक की पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत की गई। नियमानुसार जिला कारागार से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपनी निशानदेही पर माल बरामद कराने की बात स्वीकार किया। पुलिस सूरज सोनकर को साथ लेकर उसकी निशानदेही पर ग्राम सिकद्वनपुर मार्ग स्थित बन्टे उर्फ देवी गुलाम के गन्ने के खेत में प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखे गए 135 अदद देशी शराब के पौने (देशी शराब मसाला व जोशिला स्टार, 200 एमएल) बरामद किए गए। बरामद शराब का आबकारी सिटिजन एप (Excise Citizen App) से मिलान करने पर शराब नरैचा अरईपुर ठेके की होना सत्यापित हुआ। मौके पर ई-साक्ष्य एप (E-Saakshya App) के माध्यम से साक्ष्य संकलित करते हुए फर्द बरामदगी तैयार की गई तथा आरोपी को पुनः न्यायिक अभिरक्षा हेतु दाखिल किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

