उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति एवं एमओयू क्रियान्वयन की बैठक मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो को संबंधित विभाग ससमय निस्तारण कराए। यह भी ध्यान रहे कि कोई भी आवेदन डिफॉल्टर न रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत स्वीकृति हेतु लंबित आवेदनों को बैंकों द्वारा शीघ्र स्वीकृत कर ऋण वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों में अधिक से अधिक ऋण स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। कैंची मोड़ की सर्विस लेन एवं यूपी सीडा मलवा के सर्विस लेन को जोड़ने की मांग उद्यमियों द्वारा की गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि एनएचआई को उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाय। उन्होंने अधिशाषी अभियंताओं से कहा कि उद्यमियों के साथ बैठक कर विद्युत संबंधित शिकायतों/सुझावों का निस्तारण कराए। उद्यमियों द्वारा प्राप्त शिकायतों/सुझावों पर नियमानुसार कार्यवाई कर निस्तारण कराये। बैठक में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस की सुधार हेतु जिला बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान–2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और विभागों द्वारा उद्योग के लिए किया जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग से कहा कि जो उद्योग हेतु जो खाली भूखंड है उनका प्रचार प्रसार कराते हुए नए उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमियों को आवंटित कराए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, पुलिस क्षेत्राधिकारी , मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ), अधिशाषी अभियंता विद्युत, ईओ सदर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, उद्यमीगण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

