उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव निवासी लल्लू का 13 वर्षीय पुत्र शिवबाबू सोमवार की सुबह सतनरैनी स्टेशन टिकट लेने गया था। वापस लौटते समय जब वह रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी उसी समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

