Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली में आज जनपद उन्नाव में एस वी एम इंटर कॉलेज पूरन नगर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा राष्ट्र गान को अधूरा छोड़ कर चल देने से आहत आज कांग्रेसियों ने कोतवाली पहुंच कर महाना के विरुद्ध लिखित प्राथमिकी दर्ज की। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के सह नेतृत्व में दी गई प्राथमिकी में कहा गया कि राष्ट्र गान होने के वक्त उसमें बाधा पहुंचाना राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम 1971 की 3 के अनुसार एक दंडनीय अपराध है जिसमें तीन साल की सजा व जुर्माने का प्रावधान है अतः महाना द्वारा कार्यक्रम स्थल से चल देने के कारण वहां अफरातफरी का माहौल बन गया जो एक आपराधिक कृत्य है अतः उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें दंडित किया जाए। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आर आर एस के लोगों की ना समझी व गंदी मानसिकता से पूरा देश व देश का स्वाभिमान नष्ट हो गया है जिन्हें राष्ट्रगान के गौरव का ज्ञान नहीं है वह अपने को राष्ट्रवादी कह रहे हैं ।शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि राष्ट्रगान की लय और मनोहर्ता ही हमारे दिलों में उसके प्रति गौरव का भाव उत्पन्न करती है परन्तु जिनके दिलों में राष्ट्र के प्रति प्रेम ही नहीं है वह राष्ट्रवादी कैसे हो सकते हैं। शिकायती पत्र सौंपे जाने में जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, राजीव लोचन निषाद, राजेंद्र लोधी, इंजी. देवी प्रकाश दुबे, जे पी पासवान,फजलुर्रहमान असलम, नरेंद्र सिंह रिक्की, सै. सहाब अली, राम नरेश महराज, ओम प्रकाश कोरी, रेखा पासवान, इशरत, शकीला बानो, निजामुद्दीन, बसीर अहमद, शैलेन्द्र सिंह, मो. नौसाद, चौधरी मोइन राइन, इंद्रजीत लोधी, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, सुधीश पाण्डेय, नजमी कमर, मो. रमजान, हम्माद हुसैन, आदि समस्त कांग्रेसी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By