उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गाँव के समीप रविवार की शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने युवक का शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के भरसवां गांव निवासी छोटेलाल का 21 वर्षीय पुत्र प्रमोद दस दिन पूर्व अपनी बहन की ससुराल चुरियानी गया था। बताते हैं कि रविवार की शाम गांव के समीप उसका शव खेत में ग्रामीणों ने पड़ा हुआ देखा तो स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक टीबी रोगी था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिखाने के बाद उसने बाहर से दवा ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

