Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पवित्र सावन मास के अवसर पर जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला मलिकपुर में पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार को वैद्धिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। मोहल्ला मलिकपुर स्थित फूलमती मंदिर मे पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार को आयोजित हुऐ भगवान शंकर के रुद्राभिषेक कार्यक्रम मे आचार्य पं.अनूप पांडेय अचार्य पं.भूपेंद्र द्विवेदी आचार्य पंडित श्रवण अग्निहोत्री आदि विद्वान आचार्यो द्वारा विधि विधान से भगवान भोलेनाथ का विविध प्रकार के फूलों सहित बेलपत्र दूध चंदन पंचमेवा गंगाजल भांग धतूरा शमी आदि अनेक प्रकार की पूजा सामग्री से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात आरती के उपरांत विपिन ओमर द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। रुद्राभिषेक के समापन के बाद आयोजित भजन संध्या में कानपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायको द्वारा प्रस्तुत भजनों को सुनकर वहां मौजूद भक्त मंत्र मुग्ध हो गए। भजन के दौरान तबले पर ठाकुर योगेद्र सिंह योगी, आर्गन मे पंकज सिंह, पैड में रोहित ने शानदार संगत की। इस मौके पर राजेश प्रजापति, सूरजदीन, अंकित राजपूत, योगेश गुप्ता, कमलेश, शिवम प्रजापति, लल्लू ओमर, शिवम शुक्ला, चंचल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By