उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के झाऊपुर गाँव मे जय माँ सरस्वती ज्ञान मन्दिर स्कूल के समीप घर की छत पर काम कर रहा मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव हाल मुकाम राधा नगर नई बस्ती मोहल्ल निवासी बनवारी लाल का 50 वर्षीय पुत्र शिव किशुन जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। आज वह राधा नगर थाना क्षेत्र के झाऊपुर गाँव मे जय माँ सरस्वती ज्ञान मन्दिर स्कूल के समीप स्थित ज्ञानेंद्र सिंह मकान में मजदूरी करने गया था। तभी घर की छत पर लगे टीन शेड को खोलते समय उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी अमन कुमार व पायलेट जितेंद्र सिंह ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। वही मृतक के साथ जिला अस्पताल पहुंचे उसके पुत्र राजेश ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

