उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के प्रति संवेदन शीलता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालिका सदर आई. टी.आई. रोड सिविल लाइन फतेहपुर में छात्राओं द्वारा ‘वृक्षबंधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने वृक्षों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं ने कहा कि जिस प्रकार भाई-बहन के रिश्ते में सुरक्षा और जिम्मेदारी का भाव होता है, उसी प्रकार वृक्ष भी हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। वृक्ष हमें प्राणवायु, छाया, फल एवं पर्यावरण का संतुलन प्रदान करते हैं। इस अवसर पर छात्राओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र बढ़ाने तथा समाज में वृक्षों के प्रति अपनत्व एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में छात्रावास की छात्राओं के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं छात्रावास अधीक्षिका सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

