Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने स्वास्थ्य से सम्बंधित संचालित योजनाओ व कार्यक्रमो की प्रगति व प्राप्त बजट के सापेक्ष किए गए भुगतान व स्वास्थ्य के संकेतांको की सीएम डैस बोर्ड की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपनी सरकारी अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में हुई गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी का डाटा एकत्र कर रिपोर्ट से अवगत कराए एवं संस्थागत प्रसव बढाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि आशा की बैठक में गर्भवती महिलाओं को डिलेवरी व एएनसी की रिपोर्ट से संवेदनशीलता के साथ समीक्षा करते हुए एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़वाए। उन्होंने कहा कि छुटे हुए बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें और संबंधित पोर्टल पर समय से फीडिंग कराए। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के भुगतान शेष रह गए है को जल्द से जल्द भुगतान कराना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि जो स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित जो भी कार्य किए जाते है उनकी संबंधित पोर्टल पर सही फीडिंग कराए। ई–संजीवनी के अंतर्गत संबंधित चिकित्साधिकारी संवेदन शीलता के साथ टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए सभी जांचे व अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये साथ ही गर्भवती महिलाओ व बच्चों का टीकाकरण समय से कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड कराये एवं हाईरिस्क गर्भवती महिलाओ की नियमित जाँच कराए और सभी अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं संवेदनशीलता के साथ मुहैया कराने के साथ ही निरंतर फॉलोअप करते रहे। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा कार्य करने वाली(टॉप–3) आशा को चिन्हित कर उनको प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाय एवं संबंधित एमओवाईसी को भी दिया जाय। स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी अपने सीएचओ के कार्यों की निरंतर समीक्षा करें जिनकी कार्यशैली सही न हो पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जाय। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी संवेदन शीलता के साथ करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए तथा गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क के बारे में जरूरी जानकारी देते हुए जागरूक किया जाय। बी0एच0एस0एन0डी0 दिवस में सभी अनुमन्य जांचे/स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाय साथ ही परस्पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने कहा कि आशा एवं अंगनबाडी कार्यकत्रियो के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आवश्यकतानुसार नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मे जांचे व दवाएं दिलाये। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं को मानक के अनुरूप सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराये एवं नवजात शिशुओं की देखभाल कैसे करे और क्या सावधानियां बरतनी है हेतु आशा को बैठक में बार–बार बताई जाय ताकि वह माता पिता के इसके बारे जागरूक करे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएमएस, पीड़ी डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सलाहकार मातृ स्वास्थ्य आलोक कुमार, डीपीएम, सहित समस्त एमओवाईसी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By