उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में स्थित एक पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पना शीलता का परिचय देते हुए रंग-बिरंगी, आकर्षक और मनमोहक राखियां तैयार कीं। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर सुंदर और बारीक मेहंदी डिजाइन उकेर कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ही प्रतियोगिताओं में बच्चों में गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिला। इस अवसर पर एम्बिशन पब्लिक विद्यालय के प्रबंधक दिलशाद अहमद और प्रधानाचार्या आरती सोनी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि उन्हें हमारी समृद्ध भारतीय परंपराओं और संस्कारों से भी जोड़ती हैं। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। इस दौरान पूजा सोनी, शगुफ्ता परवीन, समाना ज़हरा, जैस्मिन बेगम, श्रेया यादव, अनामिका विश्वकर्मा, हिना परवीन, नूर शिफा, पूजा गौतम व सय्यद अदनान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

