उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के जहानाबाद परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेते हुए वृक्षों के महत्व को जाना। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला के निर्देशन में ब्लॉक के समस्त विद्यालयों में वृक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमौली ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय खैराबाद में छात्राओं ने विद्यालय परिसर में वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को बताया कि वृक्ष हमें फल, छाया, फूल के अलावा सबसे महत्वपूर्ण प्राणवायु ऑक्सीजन देते है।बढ़ती जनसंख्या में पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को संतुलित रखने के लिए वृक्ष लगाना जितना आवश्यक है वृक्षों को देखभाल कर उनके पनपने तक हमें उनकी रक्षा भी करनी है। वृक्षों को जानवरों, कीड़ों, पानी की कमी आदि से बचा कर हम उनको बड़ा करेंगे फलस्वरूप वृक्ष हमें ऑक्सीजन, फल, फूल, छाया देंगे। इस मौके प्रमुख रूप से प्रधानाध्यापिका कान्ती देवी, संतोष कुमार, अंकित बाजपेयी, प्रकाश उत्तम, विनीता सचान, सुशीला सचान सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

