filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; sv:16.2.12.2.W30; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 35;
Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के परसेठा गांव के समीप स्थित अपने खेत में काम करने गए किसान को जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परसेठा गांव निवासी स्व. बोधी पाल का 65 वर्षीय पुत्र जगत पाल गाँव के समीप स्थित अपने खेत में काम करने गया था तभी वहाँ उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताइ तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजन अपनी बाइक पर उसको सवार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By