उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बारावफात पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ड्रोन कैमरे से संवेदनशील क्षेत्रों एवं जुलूस मार्गों की सतत निगरानी। आज दिनांक 26.08.2026 को बारावफात पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं बारावफात जुलूस/आवागमन के निर्धारित रूटों पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। ड्रोन कैमरे के माध्यम से संवेदन शील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा जुलूस मार्गों, प्रमुख चौराहों, बाजारों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बारावफात पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पैदल गश्त एवं भ्रमण के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्क रहकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा भ्रामक सूचना की जानकारी होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने हेतु भी अपील की गई है। बारावफात पर्व के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
