Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेंद्र पटेल, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स,मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना व अन्य गणमान्य की उपस्थिती में सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में देखा व सुना गया। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने दिनांक 27 से 29 अगस्त तक सभी महिलाओं को रोडवेज बस की यात्रा निःशुल्क की है एवं दिनांक 29 अगस्त से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की है। जनपदीय कार्यक्रम में मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा आई हुई महिलाओं को एक-एक साड़ी व एक मिठाई का पैकेट प्रदान किया गया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा की जब से हमारी सरकार 2014 में केंद्र में आई व 2017 में प्रदेश में सत्ता में आई है तब से हम लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रहे हैं,और अभी मुख्यमंत्री ने कहा है की हम 50 हजार बेटियों को स्कूटी उपलब्ध कराएंगे एवं 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी महिलाओं को रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएंगे अब आप लोगों को सरकारी बस में यात्रा करने पर एक रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा।

हम और हमारी सरकार सदैव आधी आबादी के साथ खड़े हैं। विधायक जहानाबाद राजेंद्र पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा की पहले की सरकारों ने महिलाओं और आधी आबादी की उपेक्षा की उन्हें वो समान और हक नहीं मिला जो वर्तमान सरकार दे रही है। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर आप पूरे प्रदेश में कहीं भी भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने जा सकती हैं,आपका एक रुपया खर्च नहीं होगा और आगे भी हम ऐसी योजनाएं लायेगे जिससे हमारी मातृ शक्तियों को ज्यादा से ज्यादा उसका लाभ मिले। कार्यक्रम के समापन में एआरएम रोडवेज एसपी सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By