उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिला न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार की बैरको, पाकशाला,चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। बंदियों से उनके केस के संबंध में बातचीत की गई।

निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार की सामान्य व्यवस्थाओं एवं साफ सफाई पर संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।:- शहबाज़ खान की रिपोर्ट

Total Views: 0

By

Share
Share