Spread the love

उत्तर प्रदेश मुरादाबाद जिले के क़स्बा पाकबड़ा में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें मदरसे व मस्जिद के छात्र तथा इमाम, आलिम और हजारों की संख्या में बच्चे, बुज़ुर्ग, तथा युवाओ ने शिरकत किया। जुलूस में प्यारे नबी की शान में नाते पाक पढ़ी जा रही थी, जगह जगह, लंगर का आयोजन किया जा रहा था। जुलूसे मोहम्मदीं का शुभारम्भ शनिवार का बाजार जामा मस्जिद से हुआ, यह जुलूस मोहल्ला मुल्लानो वाला, मोहल्ला सराए, जुमेरात, से दिल्ली रोड होते हुए कैलसा रोड से शनिवार का बाजार स्थित मदरसा अब्दुल गफूर नइमी, पाकबड़ा पब्लिक स्कूल पर संपन्न हुआ और वतन हिंदुस्तान की सलामती के लिए दुआ की गई।

पाकबड़ा शहर काजी शम्मे आलम ने 12 रबी उल अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश की
आगे कहां पैगंबर इस्लाम को अल्लाह ने तमाम आलम के लिए रहमत बनाकर के भेजा थे पैगम्बरे इस्लाम में फरमाया शिक्षा प्राप्त करो चाहे चीन जाना पड़े आपकी शिक्षा यह भी थी कि भूकों को खाना खिलाओ जरूरतमंदों की जरूरत को पूरा करो पाकबाड़ा प्रशासन मुस्तैद रहा जो कि गली चौराहों पर अपना पूरा सहयोग दिया। नगर पंचायत पाकबड़ा द्वारा सफाई की व्यवस्था रही मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा पूर्व विधायक जाहिद हुसैन व कांठ विधानसभा विधायक कमाल अख्तर ने जुलूस में शामिल होकर पाकबड़ा नगर वासियो को ईद मिलादुन नबी की मुबारकबाद पेश की

जिसमें मुफ्ती सलीम सय्यद नाज़ीरुल क़ादरी, हाफिज मोहम्मद अली, हाफिज अनवर अली, हाफिज दानिश, ,हाफिज हसरत अली,हाजी नासिर, मुंशी लियाकत, शाहनवाज अंसारी , जफर आलम अंसारी ,मास्टर मुजीब आलम, मास्टर फ़िरोज़, हाजी भूरा, हाजी गुड्डू, चेयरमैन हाजी मो. याक़ूब,मोहम्मद नसीम, हाजी तबारक, यामीन पहलवान, कारी अय्यूब ,कारी जर्रार , मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद उमर, मोहम्मद असलम, रियाज , ,व जुलूस में हजारों की संख्या में लोग रहे उपस्थित रहे

By