Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण’ के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम / एंटी रोमियो टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों और ग्रामीण इलाकों में जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, उनके कानूनी अधिकारों की रक्षा और आत्मरक्षा के उपायों पर भी चर्चा की गई।इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई -महिला हेल्पलाइन – 1090 आपातकालीन सेवा – 112, चिकित्सा सहायता – 108
बाल सहायता – 1098, साइबर हेल्पलाइन – 1930 और,cybercrime.gov.inपोर्टल,पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को निर्भय होकर इन सेवाओं का उपयोग करने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By