Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के इकारी गांव में किशोरी घर मे बने शौचालय में शौच करने गई थी। तभी शौचालय में लगे टीन शेड में उतरे करंट की चपेट में आ गई। जिसकी जानकारी उसकी मां को हुई तो वह किशोरी को बचाने पहुंची तो करंट ने उसको भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तुरंत परिजनों ने किसी तरह दोनों को करंट से अलग कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के इकारी गांव निवासी विश्राम की 13 वर्षीय पुत्री राधिका देवी आज सुबह अपने घर में बने शौचालय में शौच करने गई थी।

तभी शौचालय के ऊपर लगी टीन शेड के बगल से गुजरे कटे हुए बिजली के तार से टीन शेड में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। जिसकी जानकारी उसकी 45 वर्षीय माँ चंद्रा देवी को हुई तो तुरंत उसको बचाने पहुंची तो करंट ने उसको भी अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने किसी तरह से दोनों को करंट से अलग कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By