Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले फतेहपुर पुलिस कार्यालय में सुरक्षा और विश्वास का एक भावुक नजारा देखने को मिला। आगामी रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में स्कूली छात्राओं और शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छात्राओं ने एसपी अभिमन्यु मांगलिक की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और यश की कामना की। छात्राओं ने तिलक लगाकर उनका अभिनंदन भी किया। छात्राओं ने कहा कि पुलिस ही समाज की सच्ची रक्षक है। दिन-रात हमारी सुरक्षा में तत्पर रहने वाले पुलिस परिवार के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए उन्होंने इस बार रक्षाबंधन का त्योहार पुलिस अधिकारियों के साथ मनाने का निर्णय लिया। यह राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच अटूट विश्वास के रिश्ते का प्रतीक है।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने छात्राओं के इस आत्मीय और स्नेह भरे प्रयास की दिल से सराहना की। उन्होंने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर एसपी ने छात्राओं को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपात कालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए। पुलिस कार्यालय में हुए इस भावपूर्ण कार्यक्रम से वहां मौजूद सभी लोग अभिभूत नजर आए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By