उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद के जिला अस्पताल परिसर में राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास कृष्णा पासवान द्वारा आहार विहार मॉडल प्रेरणा कैण्टीन का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। मॉडल प्रेरणा कैण्टीन का संचालन मात्रभूमि संकुल स्तरीय समिति विकास खण्ड खजुहा के अन्तर्गत गठित 06 महिला सदस्यीय एसोसिएसन आफ पर्सन (AOP) आहार विहार मॉडल प्रेरणा कैण्टीन द्वारा किया जा रहा है। कैण्टीन में आमजन एवं अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों के तीमारदारों को स्वच्छ, स्वादिष्ट सूक्ष्म जलपान, भोजन, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक आदि उपलब्ध कराया जायेगा। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने और उन्हे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का अच्छा प्रयास है इसी तरह की मॉडल कैण्टीन सभी विकास खण्डों में संचालित कराया जाये। स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को यह भी सुझाव दिया कि जिस तरह से आप लोगों द्वारा अच्छी गुणवत्ता का जलपान उपलब्ध कराया गया है इसी तरह प्रतिदिन अच्छी गुणवत्ता का तथा साफ-सफाई से भोजन तथा जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के स्थानीय अवसर उपलब्ध कराते हुए उन्हे आत्मनिर्भर बनाना एवं आमजन को उचित मूल्य पर स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जनपद के सभी अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

