Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थानां क्षेत्र के गाजीपुर बस स्टॉप के समीप आज सुबह हुई बारिश का पानी मकान की छत के छज्जे पर भर गया। बृद्ध वाइपर से पानी साफ कर रहा था तभी उसका पैर फिसला और वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के राधा नगर कस्बे में गाजीपुर बस स्टॉप के समीप निवासी स्व. ठाकुर प्रसाद गुप्ता का 80 वर्षीय पुत्र जगत पाल गुप्ता आज सुबह हुई बारिस का पानी घर मे वाइपर से साफ कर रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया तो साथ आए परिजन मृतक के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By