Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेशनक मुखिया योगी आदित्य नाथ ने रक्षाबंधन पर्व पर 27 अगस्त से 29 अगस्त तक महिलाओं को अपने भाइयों को राखी बांधने मायके जाने के लिए रोड वेज बसों में किराए में छूट प्रदान किये जाने से यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। फतेहपुर बस स्टैंड और रोडवेज में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है कानपुर, फतेहपुर, खागा प्रयागराज , फतेहपुर रूट की बसें पूरी तरह फुल चल रही हैं। सुबह के 5:00 बजे से लोग कर रहे हैं इंतजार, वहीं लगातार हो रही बारिश ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बसों का इंतजार कर रहे लोगों को बारिश के बीच भीगते हुए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस अफरा-तफरी के बीच भी त्योहार की खुशी बरकरार है। लोग अपने घर पहुंचने के लिए इस चुनौती भरे सफर को भी खुशी-खुशी तय कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By