filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; sv:16.2.12.2.W30; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 33;
Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गाँव मे अपने घर की छत पर रखी लकड़ी निकालने गई। महिला को लकड़ियों के बीच छिपे हुए ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गाँव निवासी दिपक की 23 वर्षीय पत्नी चम्पा देवी आज दोपहर खाना बनाने के लिए अपने घर की छत पर रखी हुई लकड़ियाँ निकलने गई थी। तभी लकड़ियों के बीच छिपे हुए ज़हरीले साँप ने उसको काट लिया। साँप काटने के जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गम्भीर देखते हुए साथ आये परिजनों से महिला को मेडिकल कॉलेज लेकर जाने की सलाह दिया। वही खबर लिखे जाने तक महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था और महिला की हालत गम्भीर बनी हुई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By